Barley Price : सरसों और गेहूं की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि के बाद इस वर्ष जौ ने भी अपना जलवा दिखाया है और जौ का भाव पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 2 गुना हो चुका है।
रूस यूक्रेन युद्ध के बाद मंडी में कई बदलाव देखे गए हैं जिनमें प्रमुख पर यदि किसी को रखा जाए तो वह है जौ भाव today.
Barley Price Update : जौ भाव में तेज़ी के कारण?
अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उतार-चढ़ाव के चलते जौ का आयात बंद होने के कारण बियर फैक्ट्रियों में जो की सप्लाई उतनी नहीं हो पाई है जितनी उनकी मांग थी।
डिमांड और सप्लाई के अनुरूप जितनी डिमांड थी उतनी सप्लाई ना होने के कारण जौ का दाम मंडियों में एमएसपी से भी 2 गुना बढ़ गया है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि माल्ट की कीमतों में भी जल्द तेजी बन सकती है।
जौ एवं माल्ट की कीमतों में इस वृद्धि के चलते इसका असर सीधे तौर पर बियर के दामों में देखने को मिल सकता है।
यह निश्चित अनुमान है कि आने वाले दिनों में बियर के दामों में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि जॉ का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹1635 प्रति क्विंटल सरकार द्वारा तय किया गया है लेकिन मंडियों में जो का भाव ₹3000 प्रति क्विंटल के इर्द-गिर्द चल रहा है।
कई बरसों के बाद आई है जौ की कीमतों में तेजी
पिछले कई वर्षों से जो का अच्छा भाव नहीं मिल पाया है जिसके कारण अधिकांश किसानों की खेती से पीछा छुड़ाते हुए नजर आने लगे थे लेकिन इस बार जो के इस भयंकर उथल-पुथल के चलते हो सकता है (increase in barley cultivation land by farmers) किसानों द्वारा जो का रकबा बढ़ाया जाए।
पिछले कुछ वर्षों में जो की आमदन 23.7 हज़ार क्विंटल दर्ज की गई थी वहीं इस बार की कहानी बिल्कुल विपरीत है।
जौ की बिक्री में देखी जा रही तेजी का सबसे बड़ा कारण इस वक्त रूस यूक्रेन युद्ध को माना जा रहा है क्योंकि यूक्रेन देश को जॉब का बहुत बड़ा उत्पादक देश माना जाता है।
ऐसे में यूक्रेन रूस युद्ध होने के कारण जो के आयात में कमी देखी गई है और डिमांड तेजी से बढ़ती नजर आ रही है जिसके चलते जो की कीमतों में और उछाल आने की संभावनाएं देखी जा रही है।
राजस्थान की मंडियों में जौ का भाव ₹2600 प्रति क्विंटल से लेकर ₹2980 प्रति क्विंटल तक चल रहा है जबकि हरियाणा के मार्केट में जौ का भाव ₹2850 प्रति क्विंटल के इर्द-गिर्द चल रहा है।
विभिन्न स्त्रोतों की माने तो जो की कीमतें जल्द ही ₹3000 प्रति क्विंटल के आंकड़े को पार कर सकती है।
Comments are closed.