Share on:

हरियाणा : राज्य के किसानों को यह सुनकर प्रसन्नता होगी कि नरमा कपास सरकारी खरीद 2020-21 हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है , आज 27 सितंबर 2020 को तकरीबन 2 घंटे पहले (3:30 पर) सीएमओ हरियाणा ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी सुनिश्चित करते हुए कहा है कि Narma Kapas Sarkari Kharid 2020 के लिए किसानों की सुविधा हेतु 40 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारतीय कपास निगम करेगा नरमा कपास की खरीद

भारतीय कपास निगम यानी की कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) 1 अक्टूबर 2020 से हरियाणा में नरमा कपास सरकारी खरीद 2020-21 शुरू करने जा रहा है।

कल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी जी से भेंट कर हरियाणा के कपास उत्पादन करने वाले किसानों के कल्याण हेतु कपास फसल की सरकारी खरीद के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।

इस बैठक में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और ताऊ देवी लाल के पौत्र दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे थे।

मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि यह भेंट हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2020-2021 में कपास खरीद को और बढ़ाने लक्ष्य संबंधित हुई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019-2020 में भारतीय कपास निगम द्वारा हरियाणा के किसानों से 3000000 क्विंटल कपास की सरकरी खरीद की गई थी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ने कल केंद्रीय कपड़ा मंत्री से मांग की थी कि राज्य के भारतीय कपास निगम के 40 खरीद केंद्रों पर नरमा कपास फसल की सरकारी खरीद की जाए।

इस बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला द्वारा बताया गया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि कपास की अधिकतम खरीद सरकारी रेट पर ही की जाएगी।

और इस वर्ष की Narma Kapas Sarkari Kharid 2020-2021 के लिए सीसीआई अपने खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।

हरियाणा सरकार का नरमा कपास सरकारी खरीद 2020-21 आढ़ती के माध्यम से करवाने पर विचार

शनिवार को संपन्न हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री से हरियाणा की मंडियों में आढ़तियों के माध्यम से सरकारी खरीद करवाने की मांग की गई।

आढ़तियों द्वारा नरमा और कपास फसल की सरकारी रेट पर खरीद को संपन्न करवाने हेतु उन्हें उचित कमीशन और हैंडलिंग चार्ज दिलवाने का आश्वासन भी उप मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

हरियाणा राज्य के लगभग 10 जिलों में कपास की खेती की जाती है और उन सभी में कॉटन की एमएसपी पर खरीद आढ़ती के माध्यम से करवाने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

स्मृति ईरानी द्वारा सूचित किया गया कि उनके पास पंजाब से भी इस संबंध में एक प्रस्ताव आया हुआ है और दोनों सुझाव का अध्ययन कर आढ़तियों की फीस तय करने पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।

नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव यहां से देखें

अभी तक नरमा और कपास की सरकारी रेट (एमएसपी) पर खरीद (Cotton Purchase on MSP) के लिए आवश्यक दस्तावेजों संबंधित कोई सूचना नहीं निकाली गई है , जैसे ही नरमा कपास सरकारी खरीद 2020-21 से जुड़ी कोई अधिकारिक सूचना या खबर मिलेगी तो आपको अपडेट कर दिया जाएगा।

Share on:

Author : Pankaj Sihag

मैं इस खेती-किसान ब्लॉग का संस्थापक पंकज सिहाग हनुमानगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव के किसान का बेटा हूँ। यहाँ पर किसानों की सहायता हेतु फसलों के मंडी भाव दिए जाते हैं।

Comments are closed.

An online web portal where articles on government schemes, farming & agriculture are published in hindi.

Note : It is not affiliated to government.

CONTACT US

Mail To : contact@khetikisaan.com

1509 धान का ताज़ा भाव 26 सितंबर 2022 Weather Update : आज बारिश होने की प्रबल संभावना Today Mandi Bhav 24th Aug 2022 Dhaan Rate Mandi Bhav : ग्वार एवं गम के हाज़िर और वायदा बाजार की रिपोर्ट