Share on:

लॉकडाउन के चलते आज राजस्थान की श्रीगंगानगर मंडी को जौ किसानों को मध्यनजर रखते हुए खोला गया जिसके अंदर आज के जौ मंडी भाव 09-04-2020 , Jo Mandi Bhav , Jo Mandi Rates Today की जानकारी आपको यहां दी गयी है।

जौ मंडी भाव 09-04-2020 गंगानगर में मंडी खुली और जौ की बोली लगी आज

संपूर्ण भारत लोकडाउन का पूर्णतया पालन करते हुए आज श्री गंगानगर मंडी में जौ की खरीद शुरू की गई।

और व्यापारियों ने पहले की तरह ही बोली लगाई लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

आज अनाज मंडी में जौ की बोली 1280 रुपए प्रति क्विंटल से शुरू हुई और 1370 रूपये तक चली।

व्यापारियों से बातचीत करने पर पता चला कि जो जौ की क्वालिटी है वह बरसात के कारण डिसकलर हो चुकी है।

हालांकि फसल अपना रंग बदल चुकी है लेकिन उसके अंदर कोई ज्यादा नमी की मात्रा नहीं मिली है।

आपको बता दें कि नया जौ अभी आया है मंडी के अंदर इससे पहले पुराने जौ का मंडी भाव लगभग ₹1700 प्रति क्विंटल से लेकर ₹2000 प्रति क्विंटल तक मंडियों में रहा था।

SriGanganagar Jo Mandi Rates 09-04-2020

श्री गंगानगर जौ ढ़ेरी नंबर जौ मंडी भाव आज का
शुरुवाती भाव बोली का₹1281
बिच का भाव₹1305
औसतन भाव जौ मंडी₹1345
अधिकतम भाव बोली का₹1373

आपको बता दें पूरे राजस्थान और हरियाणा में अब तक श्रीगंगानगर ही एकमात्र ऐसी मंडी है जहां लोकडाउन की पालना करते हुए मंडी खोलकर जौ की बोली करवाई गई है।

फिलहाल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में जो की फसल पककर कट चुकी है और कुछ जगह कटने को तैयार खड़ी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए किसान की परेशानी को समझते हुए मंडी प्रांगण को खोला गया और वहां ट्रायल के तौर पर जो की बोली करवाई गई।

यदि यह ट्रायल सफल पाया जाता है तो अन्य जींस जो अभी मंडियों में आने के लिए तैयार है जैसे कि सरसों और गेहूं उनकी भी खरीद शुरू करवाई जाएगी।

हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई यह जौ मंडी भाव 09-04-2020 , Jo Mandi Rates Today की जानकारी आपको कैसी लगी और यदि आप अन्य मंडियों की जानकारी इसी तरह प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें।

Also Read : पुराने जौ का भाव क्या था ?

Share on:

Author : Pankaj Sihag

मैं इस खेती-किसान ब्लॉग का संस्थापक पंकज सिहाग हनुमानगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव के किसान का बेटा हूँ। यहाँ पर किसानों की सहायता हेतु फसलों के मंडी भाव दिए जाते हैं।

Comments are closed.

An online web portal where articles on government schemes, farming & agriculture are published in hindi.

Note : It is not affiliated to government.

CONTACT US

Mail To : contact@khetikisaan.com

1509 धान का ताज़ा भाव 26 सितंबर 2022 Weather Update : आज बारिश होने की प्रबल संभावना Today Mandi Bhav 24th Aug 2022 Dhaan Rate Mandi Bhav : ग्वार एवं गम के हाज़िर और वायदा बाजार की रिपोर्ट