आज का मौसम 21 जनवरी 2021 : रात को सोने से पहले वर्तमान समय में हर कोई स्मार्टफोन यूज करने वाला शख्स सोने से पहले एक बार सुबह कैसा मौसम रहेगा इसके बारे में जरूर जाना चाहता है, इसके साथ ही बहुत से लोग जिन्हें अपने काम से बाहर जाना होता है वह भी सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले दिन भर के मौसम के बारे में जानकारी हासिल करते हैं ताकि काम पर जाते वक्त उन्हें रास्ते में कोई बाधा ना आए।
बीते 24 घंटों में देश के राज्यों के मौसमी हालात
खेती करने वाले किसान भी मौसम विभाग की हर ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं, ताकि समय रहते वह बदलते मौसम के हिसाब से समय रहते फसल में सही समय पर पानी, खाद देकर सही से देखभाल कर सकें।
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार आज का मौसम 21 जनवरी 2021 को देश में एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण से लेकर पश्चिमी हिस्सों और उसके साथ ही हिंद महासागर में भूमध्य रेखा के ऊपर बनता नजर आ रहा है|
राज्य तमिलनाडु में भी मौसमी हलचल मची हुई है, मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी भेजो उत्तर भारत की ओर आता हुआ नजर आ रहा है, यह सिस्टम उत्तरी अफगानिस्तान और इससे जुड़े कुछ इलाकों के ऊपर पहुंचता दिखाई दे रहा है।
सिक्किम के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में असम और अरुणाचल के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी देखी गई है, इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी भी दर्ज की गई है, आगे भी मौसमी हालात इन इलाकों में ऐसे ही जारी रहने की संभावना बनती नजर आ रही है।
वही बात अगर आज देश में हुई बरसात की की जाए तो आपको बता दें कि देश के राज्य तमिलनाडु के तटीय इलाकों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं पर बरसात की टिमटिमाती बूंदें बरसती हुई दिखाई दी।
इसके साथ ही अगर देश के राज्यों में कोहरे और कड़ाके की ठंड की बात की जाए तो आपको बता दें कि कोहरे का प्रभाव उत्तर भारत में बीते 24 घंटों के दौरान अधिक दिखाई दिया, ऐसा असर खासकर देश के राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ इलाकों में रहा।
देश के राज्य हरियाणा के कुछ हिस्सों में और उत्तरी राजस्थान के कई शहरों में कड़ाके की ठंड ने आम जनमानस का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया, इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को घरों के अंदर कैद रहने पर मजबूर कर दिया।
मौसम 21 जनवरी 2021 : लोगों का आवागमन सड़कों और गलियों में कम दिखाई दिया, कड़ाके की ठंड के चलते खरीद-फरोख्त की दुकानों एवं कपड़ों की दुकानों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया, हल्का पाऊं ठंड के चलते लोगों ने अपना अधिकतर समय घर पर व्यतीत करना उचित समझा।
छोटे छोटे बच्चे भी अपने घरों के अंदर ही खेलते नजर आए और कुछ लोग जो अपने जरूरी काम से आवागमन कर रहे थे वो भी जगह जगह जल रहे अलाव की आग लेकर चलते नजर आए।
वहीं समाजसेवियों ने भी गरीबो की मदद के लिए हाथ आगे बढाए और उनके बीच जाकर सहानुभूति दर्शाते हुए उन्हें सर्दी से बचाव के लिए वस्त्र आदि वितरित कर सर्दी से निजात दिलाने का प्रयास किया।
रात को सोने से पहले और कुछ लोगों में सुवह उठने के बाद अपने अपने कार्यों के लिए जाने से पहले सबसे पहले लोग पूरे दिन होने वाली मौसमी गतिविधियों की जानकारी लेते हैं, फिर उसके अनुसार अपने काम को अंजाम देना उचित समझते हैं।
मौसम 21 जनवरी 2021 के मुताबिक देश के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम आदि के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना बनती नजर आ रही है, इसके साथ ही आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
अगर बात देश के राज्यों में होने वाली बरसात को लेकर की जाए तो आपको बता दें कि देश के राज्य मेघालय, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, दक्षिण तटीय तमिलनाडु, मणिपुर के कई इलाकों में कहीं-कहीं पर टिमटिमाते धूप के साथ कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी और कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
वही बात अगर गोरे को लेकर की जाए तो आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार तेज होती जा रही है, जिसकी वजह से धीरे धीरे कोहरे का असर कम होता नजर आने लगेगा, इसके साथ ही देश के राज्य राजस्थान और हरियाणा में कुछ कोल्ड डे कंडीशन से भी लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम 21 जनवरी 2021 को राजस्थान का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।