Share on:

हनुमानगढ़ : खरीफ फसल बिमा 2020 क्लेम राशि लिस्ट के अनुसार पूरे जिले में 172056 किसानों के खाते में kharif fasal bima claim कुल 402 करोड 44 लाख 38 हज़ार रुपए आना तय हुआ है। यह जानकारी भादरा से विधायक बलवान पूनिया द्वारा अपने फेसबुक हैंडल पर भी शेयर की गई जिस पर लोगों ने बेहतरीन प्रतिक्रिया जाहिर की है।

PMFBY के तहत खरीफ फसल बिमा 2020 क्लेम लिस्ट

तहसीलखरीफ फसल बिमा 2020 क्लेम राशिलाभान्वित किसान संख्या
भादरा₹236,40,13,00081310
रावतसर₹88,87,13,00033375
नोहर₹58,40,64,00034783
पीलीबंगा₹6,09,25,0007342
टिब्बी₹7,73,46,0006763
हनुमानगढ़₹4,64,66,0007559
संगरिया₹29,11,000924
कुल जोड़₹402,44,38,000 1,72,056
PMFBY Kharif 2020 Claim List

आपकी जानकारी के लिए मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह बीमा क्लेम राशि अभी तक किसानों के बैंक खाते में पहुंची नहीं है जबकि केवल लिस्ट जारी हुई है जैसे ही यह राशि किसानों के खातों में आना शुरू होगी आपको यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा।

लेकिन इस खरीफ फसल बिमा 2020 क्लेम लिस्ट जारी होने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहुत जल्द किसानों के खातों में क्लेम राशि पहुंचने वाली है।

खरीफ फसल बिमा 2020 क्लेम लिस्ट के अनुसार जिन किसानों ने अपने बचत अथवा ऋण खातों से बोई हुई खरीफ फसल का बीमा करवाया था और यदि उस फसल में किसी कारणवश पटवारी द्वारा खराबा दिखाया गया होगा तभी आपका नाम लाभान्वित किसानों की सूची में आएगा।

और यदि आपका नाम लाभान्वित किसानों की सूची में आता है तो जल्द ही आपके खाते में बीमा क्लेम राशि भी पहुंच जाएगी जो कि एक खुशखबरी प्रतीत होती है।

PMFBY Kharif 2020 Claim Details in Hindi

हाल ही में जारी हुई PMFBY Kharif 2020 Claim List के अनुसार 2020 की खरीफ फसल का बीमा सर्वाधिक भादरा के 81310 किसानों का करवाया हुआ था जबकि न्यूनतम केवल 924 किसानों ने अपना प्रीमियम संगरिया क्षेत्र से कटवाया हुआ था।

इस बात से साफ जाहिर होता है कि संगरिया तहसील के किसानों के खाते में ज्यादा पैसे नहीं आने वाले हैं और कुल 402 करोड़ 44 लाख 38 हज़ार की राशि में से केवल 2911000 रुपए ही मिलेंगे।

रावतसर तहसील के 33375 किसानों के खाते में 88 करोड़ 87 लाख 13 हज़ार रुपए आने वाले हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2020 में अपनी खरीफ फसल का प्रीमियम कटवाने वाले नोहर के 34783 किसानों के खाते में 58 करोड़ 40 लाख 64 हज़ार रूपये की राशि आएगी।

खरीफ फसल बीमा 2020 क्लेम लिस्ट के अनुसार पीलीबंगा के 7342 किसानों के खाते में 6 करोड़ 9 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि आएगी और टिब्बी तहसील के 6763 किसानों के खाते में 7 करोड़ 73 लाख 46 हज़ार रुपए बीमा क्लेम कंपनी द्वारा डाले जाएंगे।

हनुमानगढ़ तहसील क्षेत्र से कुल 7559 किसानों ने अपनी खरीफ फसल 2020 का बीमा प्रीमियम कटवाया था तो उनके खाते में 4 करोड़ 64 लाख 66 हज़ार रुपए की राशि आना स्वीकृत हुई है।

अभी आपको यहां पर तहसील के हिसाब से हनुमानगढ़ जिले की खरीफ फसल बीमा 2020 क्लेम लिस्ट (PMFBY Kharif 2020 Claim List) दर्शाई गई है और जैसे ही बीमा क्लेम की राशि किसानों के खाते में आना शुरू होगी हम आपको अपडेट कर देंगे, तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ रोजाना के मंडी भाव और मौसम से जुड़ी जानकारी देने के लिए।

Share on:

Author : Pankaj Sihag

मैं इस खेती-किसान ब्लॉग का संस्थापक पंकज सिहाग हनुमानगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव के किसान का बेटा हूँ। यहाँ पर किसानों की सहायता हेतु फसलों के मंडी भाव दिए जाते हैं।

An online web portal where articles on government schemes, farming & agriculture are published in hindi.

Note : It is not affiliated to government.

CONTACT US

Mail To : contact@khetikisaan.com

1509 धान का ताज़ा भाव 26 सितंबर 2022 Weather Update : आज बारिश होने की प्रबल संभावना Today Mandi Bhav 24th Aug 2022 Dhaan Rate Mandi Bhav : ग्वार एवं गम के हाज़िर और वायदा बाजार की रिपोर्ट