Mandi Bhav 28 April 2022 : खेती किसान द्वारा लिखी गई वायदा बाजार के अनुरूप रिपोर्ट के अनुसार यहां पर आपको आज के ताजा मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 की जानकारी दी गई है।
मंडियों में आज सरसों के बाजार भाव में ₹100 से लेकर ₹200 तक प्रति क्विंटल की तेजी बनने के आसार दिख रहे हैं।
फिलहाल मार्केट में सरसों का भाव ₹7000 प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहा है और कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आज सरसों का भाव ₹7150 प्रति क्विंटल के आंकड़े को पार कर सकता है।
सरसों, गेहूं, ग्वार, बाजरा की बाजार रिपोर्ट
मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 के अनुरूप गेहूं का व्यापार लाभदायक रहने की उम्मीद चल रही है और मुख्य उत्पादक मंडियों में पिछले 1 सप्ताह के अंतराल गेहूं की आवक दोगुनी हो चुकी है लेकिन निर्यातकों की हर भाव में चौतरफा लिवाली चलने से दिल्ली बाजार में ₹150 बढ़कर गेहूं का रेट ₹2320 प्रति क्विंटल तक चला गया है।
यह पढ़ें : जौ की क़ीमतों में तेज़ी की आसार।
राजस्थान की रावतसर मंडी में गेहूं का भाव ₹2400 प्रति क्विंटल के आंकड़े को पार कर चुका है।
सुनने में आया है कि आईटीसी कंपनी ने गेहूं को इससे भी अधिक भाव में खरीद किया है।
कुछ स्त्रोत के माध्यम से पता चला है कि मिस्र देशों ने भी अपनी लिवाली बढ़ा दी है और इसे देखते हुए बाजार अभी और बढ़ने की उम्मीद है और जल्द ही गेहूं का भाव ₹2500 प्रति क्विंटल के आंकड़े को पार कर सकता है।
फिलहाल मंडियों में मक्की की आवक भी बढ़ चुकी है जिसके चलते मक्की के भाव में ₹50 प्रति क्विंटल की गिरावट आई है और हरियाणा पंजाब में पुरानी मक्की ₹2470 बिक रही है।
मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 की रिपोर्ट के माध्यम से बाजरा के माल की कमी रहने से बाजारों में तेजी चल रही है और फिलहाल बाजरा ₹100 बढ़कर मंडियों में बिक रहा है और हरियाणा के मार्केट में बाजरा का भाव ₹2300 प्रति क्विंटल का व्यापार कर रहा है।
कुछ रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान की वास्तविकता के अनुसार राजस्थान में बाजरा की आवक नील है और उत्तर प्रदेश के एटा इटावा मैनपुरी लाइन में भी बाजरा नहीं बचा है।
बाजरा की नई फसल निकट भविष्य में नहीं आने वाली है और इसे देखकर बाजार आगे चलकर और बढ़ने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।
मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 धनिया की तेजी मंदी
इस सप्ताह में धनिया के भाव में कोई खास तेजी मंदी देखने को नहीं मिली है जबकि रिपोर्ट के मुताबिक धनिया के भाव में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है जिसका कारण स्टॉकिस्ट की लिवाली सुस्त हो ना है।
फिलहाल बदामी धनिया ₹13000 प्रति क्विंटल पर अपना कारोबार कर रहा है और हाल ही में धनिया के भाव में ₹200 की तेजी देखी गई थी।
मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दो-चार दिनों में हाजिर धनिया के भाव में मजबूती बनने के आसार है।
राजस्थान की बारा मंडी में धनिया की करीब 2500 से 3000 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी रहने की खबर मिली है।
जबकि दूसरी तरफ चोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा ₹66 तेज होकर ₹12370 हो गया है।
अलसी का मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 : सतना मार्केट अलसी का भाव ₹7700 , दमोह 7250 रुपए, नरसिंहपुर मार्केट अलसी का ताजा भाव ₹7350, इलाहाबाद ₹7200, कानपुर ₹8350, आगरा मार्केट अलसी प्राइस ₹7800, इटारसी ₹7300, हरदा ₹7400, जलगांव ₹7450, नासिक ₹7600, मुंबई मार्केट अलसी का भाव ₹7800, सांगली ₹7900, गोवा ₹8100.
धामनोद, करेली, जावरा मंडी भाव 28 अप्रैल 2022
करही मार्केट डॉलर चना का भाव ₹9000 देसी चना का प्राइस ₹4565 गेहूं ऑनलाइन कमोडिटी रेट ₹2035 से ₹2200 मक्का का ताजा भाव ₹1705 से ₹2010 , डॉलर चना की आमदन 250 क्विंटल, देसी चना की आवक 110 क्विंटल, गेहूं अराइवल 800 क्विंटल और मक्का की आवक 500 क्विंटल की रही।
करेली मंडी में चना का दाम ₹4900 तुवर का भाव ₹6400 मसूर का मूल्य ₹6350 मूंग भाव ₹6200 गेहूं मार्केट प्राइस ₹1840 से ₹2030 सोयाबीन मार्केट रेट ₹6800 से ₹7000.
जावरा मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 : देसी चना का रेट ₹4700 डॉलर चना का भाव ₹8800 मसूर का मूल्य ₹6350 सरसों मार्केट प्राइस ₹6700 मेथी का भाव ₹8000 अलसी का दाम ₹6750 गेहूं प्राइस ₹2100 से ₹2650 तक।
धामनोद मंडी में कपास का भाव ₹8300 से ₹10700 गेहूं ऑनलाइन कमोडिटी प्राइस ₹2070 से ₹2256 मक्का का भाव ₹1641 से ₹2122 सोयाबीन मंडी रेट ₹6875 से ₹7190 मौसमी चना का भाव ₹4605 एवं डॉलर चना का रेट ₹7700 से ₹8830.
उम्मीद करते हैं खेती किसान द्वारा उपलब्ध करवाए गए आज के ताजा मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 की रिपोर्ट आपको पसंद आई होगी।
1 thought on “मंडी भाव 28 अप्रैल 2022 सरसों, गेहूं में तेज़ी बनेगी”