Share on:

आज की अपडेट :NCDEX live update के अनुसार सरसों के सबसे बड़े उत्पादक राज्य राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी सरसों के भाव में स्तर पर तेजी दर्ज की गई है,चूँकि सरसों के वायदा बाजार पर सरसों की बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

सरसों के भाव :NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

कोरोना महामारी के दौर में लोक डाउन होने की वजह से राजस्थान की अधिकतम मंडियों में सरसों की कम आवक के चलते सरसों के कारोबार में नरमी देखी जा सकती है। देश की विभिन्न मंडियों को मिला कर बात करें तो प्रतिदिन 1.5 लाख बोरी सरसों की आवक होती है।

व्यापारिक परिस्थितियों के जानकारों के अनुसार सरसों के अलावा बाजार में बिकने वाले दूसरे तेलों के भाव में होने वाली गिरावट के मद्देनजर सरसों के भाव में भी गिरावट का अनुमान था परंतु मिलों द्वारा सरसों की बंपर खरीद तथा स्टॉकिस्टो द्वारा किए गए सरसों के भंडारण के कारण सरसों के Mandi Bhav में तेजी देखी जा सकती है।

सरसों के तेल की शुद्धता को देखकर तथा घरेलू कार्य व शादी समारोह, होटलों में होने वाली खपत से अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में सरसों के भाव में हल्के उतार-चढ़ाव के उपरांत भी तेजी की संभावना है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेल के भाव : NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों जैसे कनोला का तेल, सरसों का तेल, सोयाबीन का तेल तथा पाम ऑयल के भाव में उतार चढ़ाव काफी चर्चा का विषय बन चुका है इसके प्रमुख कारणों में इन तेलों का उत्पादन तथा मांग में आई तेजी को मान सकते हैं।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के एक बड़े देश कनाडा में कनोला तेल की भारी कमी के कारण कल के बाजार में वायदा $900 तक पहुंच गया। परंतु फिर भी कनोला की बिजाई में कोई प्रमाणित रफ्तार नहीं दर्ज की जा सकी।

सुपर पावर अमेरिका 1.80 ट्रिलियन डॉलर का फैमिली प्लान यहां के नागरिकों के लिए जारी कर चुका है जिसकी भरपाई के लिए सुपर रिच टैक्स बढ़ाया जा सकता है। सोयाबीन के उत्पादन मामले में ब्राजील एक नए रिकॉर्ड उत्पादन के साथ उभरा है लेकिन अमेरिका में सोयाबीन की भारी कमी देखी जा रही है जिसके चलते मई महीने के दिनों में ब्राजील से 35000 टन का एक जहाज अमेरिकी देश को सप्लाई किया जाएगा। अमेरिका में सोयाबीन की कमी से इसके भाव में $607 की नई हाई दर्ज की गई है।

मक्के के भाव : NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

अगर विश्व की बात की जाए तो संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्राजील मक्के के बड़े उत्पादक देश हैं वही ब्राजील मक्के के साथ-साथ सोयाबीन का विश्व का जाना माना एक्सपोर्टर है, परंतु अमेरिकी मार्केट में अफवाह है कि मक्के का एक्सपोर्टर देश ब्राजील इस समय यूक्रेन से मक्के की खरीद का विकल्प देख रहा है।

यदि ब्राजील, यूक्रेन से मक्के की खरीद करेगा तो विश्व बाजार में मक्का तथा सोयाबीन आयात करने वाले देश अपना रुख संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ रख सकते हैं जिस वजह से सोयाबीन, मक्का तथा अन्य कमोडिटी के भाव में मंदी के बाद तेजी की काफी संभावना है।

एथेना ट्रेड विंग के अनुमान की बात की जाए तो कल कैल्सी ने बड़ी इलेक्शन की जिसके चलते भारत में वायदा बाजार दबाव में आया तो था रुपया में मजबूती देखी गई। इस समय सीबोट सोया तेल के वायदा बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है जो 1 दिन में $30 से बढ़कर $50 के स्तर को छू सकता है।

NCDEX live update 29 अप्रैल 2021 : गन्ने के बड़े उत्पादक देश ब्राजील में अप्रैल के मध्य से चीनी उत्पादन में लगभग 35 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई है। वही यूक्रेन से 53. 80 लाख टन सूरजमुखी आयल के एक्सपोर्ट की सीमा है परंतु 22 अप्रैल तक लगभग 3700000 टन सूरजमुखी ऑयल का एक्सपोर्ट हो चुका है जो की कुल सीमा का 69 फीसदी है।

NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

Soyabean Bhav :

मई के महीने में सोयाबीन के रेट ₹7072 तथा ₹77 की तेजी के संभावित है।

चना के रेट :

मई के माह में चना के दाम ₹5377 तथा ₹86 की तेजी दर्द हो सकती है।

तेल के दाम :

मई के महीने में तेल के दाम ₹1394.8 व ₹7 की मंदी।

सरसों का भाव :NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

मई के महीने में सरसों का भाव ₹7040 व ₹47 की तेजी अनुमानित।

ग्वार सीड का रेट :

मई के माह में ग्वार सीड का भाव ₹4074 प्रति क्विंटल तथा इसके भाव में ₹19 की तेजी दर्ज की जा सकती है।

धनिया के दाम :NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

मई महीने के दौरान धनिया के भाव ₹6812 व ₹62 की तेजी अनुमानित।

खल का भाव :

मई के महीने में ₹2545 का भाव तथा ₹24 की तेजी।

केस्टर का मूल्य :

मई के माह में ₹5312 का भाव तथा ₹52 की तेजी संभव।

जीरा के रेट :

मई के महीने में ₹13985 के रेट व ₹90 की तेजी अनुमानित है।

हल्दी का प्राइस :

मई के माह में ₹8020 का भाव तथा ₹142 की तेजी दर्ज की जा सकती है।

ग्वार गम का प्राइस रेट :

मई के महीने में ₹6233 का रेट तथा ₹62 की तेजी।

MCX एमसीएक्स : NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

सिल्वर :

मई के महीने में ₹68511 का रेट तथा ₹725 की तेजी अनुमानित है।

कच्चा तेल :

मई माह में ₹4761 का भाव तथा ₹17 मंदी।

गोल्ड का प्राइस :

जून के महीने में ₹47225 का भाव व ₹132 की तेजी अनुमानित की जा सकती है।

सीपीओ :NCDEX live update 29 अप्रैल 2021

मई के महीने में ₹1176.2 का भाव व ₹2 की मंदी।

कॉटन का मंडी भाव :

मई के महीने में ₹21850 का भाव तथा ₹130 की मंदी दर्ज की जा सकती है।

कॉटन रिफा. :

मई माह में ₹40230 का भाव तथा ₹300 की मंदी अनुमानित है।

Share on:

Author : Surender Kumar

मैं इस ब्लॉग का सह-संस्थापक, मेरी मुख्य रुचि मंडी भाव, मौसम जानकारी के साथ-साथ आपको रोजमर्रा जीवन से जुड़ी सूचना प्रदान करवाने में हैं।

Comments are closed.

An online web portal where articles on government schemes, farming & agriculture are published in hindi.

Note : It is not affiliated to government.

CONTACT US

Mail To : contact@khetikisaan.com

1509 धान का ताज़ा भाव 26 सितंबर 2022 Weather Update : आज बारिश होने की प्रबल संभावना Today Mandi Bhav 24th Aug 2022 Dhaan Rate Mandi Bhav : ग्वार एवं गम के हाज़िर और वायदा बाजार की रिपोर्ट