उत्तर भारत मौसम के हालात नए साल की शुरुआत होते ही बदले मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं मार्गों पर आवागमन करने वाले ट्रक, कार, बाइक सवारों के लिए मौसम का बदला हुआ यह रूप मुश्किलें खड़ी कर रहा है, मुश्किल ही नहीं जरा सा चूकने पर लोगों की जाने तक ले रहा है,
पूरी साल काफी अच्छे से गुजर जाती है लेकिन सर्दी के यू कुछ महीने यह कह सकते हैं कि मौसम का बदला हुआ रूप हर वर्ष लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना रहता है, जिसकी वजह से रोजाना कहीं ना कहीं दुर्घटनाओं की खबरें अखबारों में छपती रहती हैं|
नववर्ष की शुरुआत से ही मौसम के बदले रूप का देश के उत्तरी भाग पर गहरा असर पड़ा है, आप सभी ने भी देखा होगा कि नए साल के दूसरे दिन ही कोहरे ने उत्तर भारत पर कहर साबर पाया था, जिसमें दिल्ली और एनसीआर के तमाम क्षेत्रों में धुंध की मोटी चादर सी दिखाई दी थीं
उत्तर भारत मौसम के हालात बिगड़ने से नॉर्दर्न ग्रिड के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई थी, देश में कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत के कुछ अन्य इलाकों पर ज्यादा दिखाई दी, नॉर्दर्न ग्रिड ही नहीं बल्कि उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भी विद्युत की समस्या खड़ी हो गई, भाई फिरोजपुर में तो 9 ट्रेनों के फंसने की भी खबर आई|
वही बात अगर देश के राज्य उत्तर प्रदेश की की जाए तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में रात को आसमान साफ दिखाई देता है, पर सुबह होते होते आसमान धुएं और धुंध में परिवर्तित हो जाता है, कल यानी रविवार को पारा 26 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिन में खिली धूप देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं-
उत्तर भारत मौसम के हालात
–11 तारीख दिनसोमवार को दिन का पारा 22 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, वहीं आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो-
-रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिक ठंड पड़ सकती है, आगामी 12 तारीख को 20 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बना रहेगा और दिन में सूर्य के भी दर्शन होने की संभावना है|
–13 तारीख दिन बुधवार को 20 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है वहीं सूर्य के भी दिन में दर्शन होंगे|
–14 तारीख दिन गुरुवार को 20 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बने रहने की संभावना है दिन में कुछ समय के लिए सूर्य के भी दर्शन होंगे|
–15 तारीख दिन शुक्रवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, इसके साथ ही तेज धूप और आसमान में बादल घूमते हुए दिखाई देने की संभावना है|
–16 तारीख दिन शनिवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा साथ ही धूप भी खिल खिलाती नजर आएगी|
–17 तारीख दिन रविवार तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस तक तेज धूप के साथ रहने की संभावना है|
–18 तारीख दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा|
–19 तारीख दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी|
–19 तारीख दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी|
–20 तारीख दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है|
–21 तारीख दिन गुरुवार को 23 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है वहीं धूप भी नजर दिखाई देगी|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के राज्य जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल सकता है, वहीं जानकारी के मुताबिक एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे हुए भागों पर बना है|
अरब सागर के दक्षिण मध्ए हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सब बना हुआ है इसके अलावा अन्य चक्रवर्ती सिस्टम इस समय देश के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका और उससे लगे भागों के ऊपर भी बना हुआ है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के राज्य जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल सकता है
वहीं जानकारी के मुताबिक एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे हुए भागों पर बना है| अरब सागर के दक्षिण मध्ए हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सब बना हुआ है इसके अलावा अन्य चक्रवर्ती सिस्टम इस समय देश के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका और उससे लगे भागों के ऊपर भी बना हुआ है|
बीते 24 घंटे देश भर में हुई मौसमी हलचल
बीते 24 घंटे के दौरान देश के राज्य तमिलनाडु और केरल में कई जगहों पर धीमी से मध्यम बरसात के साथ कुछ हिस्सों पर भारी वर्षा भी देखी गई है| वहीं कोकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक,, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार दीप समूह में धीमी मध्यम बारिश देखने को मिली है, इसके अलावा जम्मू कश्मीर, गिलगित बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में छिटपुट बारिश और हिमपात देखा गया है, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में भी हल्की बूंदाबांदी देखी गई है, इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बूंदाबांदी का सिलसिला काफी देर तक चला|
अगले 24 घंटे में उत्तर भारत मौसम के हालात
आगामी 24 घंटों के दौरान देश के राज्य केरल, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक व मध्य महाराष्ट्र में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, इन हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान होने वाली बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें पानी की गिर सकती हैं, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में कल यानी 10 जनवरी से बारिश की गतिविधियां काम होने की संभावना है, अगले 24 घंटों के लिए देश के राज्य मध्यप्रदेश और दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के अलावा ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है|
इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 तक कम हो सकता है इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम में होने की संभावना है, कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति या फिर से गलन पैदा कर सकती हैं, देश के राज्य पंजाब और हरियाणा उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में आने वाले 24 घंटों के दौरान हैं घना कोहरा और ठिठुरन के संभावना है|
10-01-21: उत्तर भारत मौसम के हालात बिगड़े इसी प्रकार से आज का मौसम कैसा रहेगा देखने के लिए हमारे साथ सोशल मीडिया और वेबसाइट पर जुड़े रहें।