Weather update 6 January 2021: वर्तमान समय में मौसम कैसा है हमारे जीवन पर मौसम का काफी असर पड़ता है, ये आज के इस दौर में सभी के लिए जानना बेहद जरूरी होता है क्योंकि आपके देखा होगा कि आज के लोग आधुनिक तकनीक पर अधिक निर्भर हैं और यहां पर आपको आज का मौसम 6 जनवरी 2021 कैसा रहेगा उसकी जानकारी दी गयी है।
आजकल लोग आधुनिक तकनीक पर अधिक विश्वास करते हैं और फिर करें भी क्यों ना क्योंकि आधुनिक तकनीक इंसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। जिसका उपयोग आज सभी क्षेत्र के लोग कर रहे हैं। इसी क्षेत्र का उपयोग किसान भी करते हैं, जिससे उन्हें फसल उगाने में आसानी होती है।
और समय से पहले पता चल जाता है कब और क्या कैसे करना है, आपको बता दें कि पुराने जमाने में क्या होता था कि हम लोग आसमान पर देखते थे कि क्या बादल छाए हैं कि नहीं और मौसम कैसा है इस पर अपनी नजरों से तकतकी लगाए रहते थे।
पर जैसे ही आधुनिक तकनीक ने मौसम 6 जनवरी 2021 की सटीक जानकारी देना शुरु कर दिया, पहले तो लोग इस पर बिलकुल ध्यान नहीं देते थे वो यह नहीं मानते थे कि आधुनिक तकनीक द्वारा दी गई जानकारी सही नहीं है।
जैसे जैसे समय गुजरता गया आधुनिक तकनीक और विकास करती गई और धीरे धीरे आज किसान भी आधुनिक तकनीक का काफी हद तक लाभ उठा रहे हैं।
मौसम की समय पर जानकारी होने से किसानों को होने वाले लाभ
आज कल के किसान आधुनिक तकनीक का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं फिर चाहे वो फसल करने का समय हो, पानी लगाने का समय हो या फिर फसल कटाई का समय हो अब समय किसान इंटरनेट पर मौसम विभाग की ताजा अपडेट खंगालता रहता है ताकि समय रहते उसे आगे अपनी अच्छी फसल के लिए करना है और कैसे करना है जिसमें उसे आसानी है।
बता दें कि मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार ही आज कल के किसान खेत में पानी लगाने की योजना बनाते हैं। कभी कभी क्या होता था कि किसान पानी लगाकर आता था और उसके कुछ ही घंटों के बाद आसमान से भी पानी बरसने लगता था।
जिससे किसानों की फसल को अत्यधिक मात्रा में पानी मिल जाता था। जो फसल को काफी नुकसान पहुंचाता था। पर अब आधुनिक तकनीक से किसानों की इस समस्या का हल भी निकल आया है और सही इसका भरपूर लाभ भी उठा रहे हैं।
मौजूदा मौसम 6 जनवरी 2021 के अनुसार देश के राज्य जम्मू-कश्मीर और उसके पास स्थित पाकिस्तान पर इस समय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ दिखाई दे रहा है। इसके असर से मैदानी राज्यों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के उत्तर पश्चिम भागों पर है।
बता दें कि एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से लेकर देश के राज्य राज्स्थान और इसके साथ ही गुजरात से होते हुए उत्तर पूर्वी अरब सागर तक बनी हुई है। इसके चलते अरब सागर से भी उत्तर भारत पर नमी पहुंच रही है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि मौसम 6 जनवरी 2021 की रिपोर्ट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर आता हुआ नजर आ रहा है, जिसके आगामी 7 जनवरी तक जम्मू कश्मीर पहुंचने की सम्भावन बनती नजर आ रही है।
लगातार करबट बदल रहे मौसम की वजह से अब उत्तर भारत के पहाडों पर बारिश के क्रम में ब्रेक नही लगने वाली है। बता दें कि पूर्वोत्तर भारत व उससे लगे हुए पूर्वी बांगलादेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनता दिखाई दे रहा है लेकिन यह ज्यादा सक्रिय नहीं है।
पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
आज का मौसम 6 जनवरी 2021 : पिछले 24 घंटे के दौरान देश के राज्य जम्मू कश्मीर गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख व हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में अलग अलग जगहों पर हल्की से थोडी मध्यम बरसात और बर्फबारी हुई।
इन हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और हिमपात भी देखने को मिला है। इसके साथ ही आपको बता दें कि पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु व दक्षिण कोंकण तथा गोवा के कुछ भागों में तेज वर्षा हुई है। इतना ही नहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो ओलावृष्टि भी हुई है।
वहीं देश के राज्य पंजाब, उत्तर प्रदेश के मध्य में और पश्चिमी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ भागो, विदर्भ, मराठावाडा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, कोंकणी गोवा, केरल, लक्ष्यद्वीप, अंडमान व निकोबार में हल्की बरसात हुई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें मौसम 6 जनवरी 2021 के अनुसार कि अगले 24 घंटों के अंदर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बरसात होने की सम्भावना नजर आ रही है और यहाँ के कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
बता दें कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
तटीय और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में एक या दो भारी बरसात के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी सम्भावना बनती नजर आने लगी है तथा आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिनी तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान व नोकोबार द्वीपसमूह, लक्ष्यद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की बरसात की गतिविधियां अब तेज होती जा रहीं हैं।
आज के मौसम 6 जनवरी 2021 की तरह डिटेल में लाइव weather report देखने के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ।