Last updated on July 4th, 2020 at 11:38 pm
नमस्कार किसान भाइयों , MSP 2019-2020 Kharif Fasal (एमअसपी बढ़ी 2 से 8% तक) जो एक बहुत ही अच्छी खबर भारत सरकार द्वारा किसानो के लिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसे अंग्रेजी में MSP (Minimum Support Price) कहा जाता है।
2019-2020 न्यूनतम समर्थन मूल्य ख़रीफ़ फसल
कृषि और किसान कलयाण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज 03-07-2019 (बुधवार) को कहा कि :-
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलो की समिति (सीसीईए ) द्वारा MSP 2019-2020 Kharif Fasal में 2 से 8% तक बढ़ोतरी का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) एक ऐसी योजना है जिस से केंद्र सरकार किसानों को उसकी फसल (उपज) को इस मूल्य पर भुगतान देने की गारंटी देता है।
Also Read : खरीफ फसल कौन-कौन सी होती है ?
नीचे हम जानेंगे की इस बैठक में किस खरीफ फसल को पिछले वर्ष के मुक़ाबले कितना बढ़ाया गया है।
कौनसी फसलों की MSP 2019-2020 Kharif Fasal में बढ़ोतरी की गयी है ?
धान का (MSP 2019-2020) न्यूनतम समर्थन मूल्य 3.7% बढ़ाकर 1815 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य 120 रूपये प्रति क्विंटल व् रागी को 253 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।
मंत्री जी ने बताया की अरहर , उड़द व् मुंग दालों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP 2019-2020 Kharif Fasal) में भी इज़ाफ़ा किया गया है।
मूंगफली को 200 रूपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन को 311 रूपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिया गया है।
मध्यम कपास की एमअसपी 2019-2020 को 105 रूपये प्रति क्विंटल और लम्बे कपास की एमअसपी में ₹100 वृद्धि की गयी।
एमअसपी 2019-2020 खरीफ फसल की सारणी (चार्ट)
यहां पर अब हम एमअसपी 2019-2020 खरीफ फसल की सारणी (चार्ट) को सही ढंग से देखेंगे और समझेंगे।
जींस का नाम (खरीफ फसल) | MSP 2019-2020 |
Paddy Common धान | ₹1815 |
ग्रेड ए धान | ₹1835 |
ज्वार (हाइब्रिड) | ₹2550 |
ज्वार (मालदंडी) | ₹2570 |
बाजरा | ₹2000 |
रागी | ₹3150 |
मक्का | ₹1760 |
अरहर | ₹5800 |
मुंग | ₹7050 |
उड़द | ₹5700 |
मूंगफली | ₹5090 |
सूरजमुखी (सीड) | ₹5650 |
सोयाबीन | ₹3710 |
तिल | ₹6485 |
नरमा | ₹5255 |
कपास | ₹5550 |
सोयाबीन MSP 2019-2020 में सर्वाधिक व् मक्का में न्यूनतम वृद्धि
इस अनुभाग में हम जानेंगे की एमअसपी 2019-2020 kharif fasal में किस फसल में सर्वाधिक व् न्यूनतम वृद्धि की गयी है।
सोयाबीन MSP 2019-2020 में सर्वाधिक 311 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गयी है।
मक्का MSP 2019-2020 में न्यूनतम 60 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गयी है।
अन्य फसलों में वृद्धि आंकड़ों पर एक नज़र :-
- धान में ₹65
- मूंग ₹75
- अरहर ₹125
- तिल ₹236
- नरमा ₹105
- कपास ₹100
- सूरजमुखी ₹262
- बाजरा ₹50
न्यूनतम समर्थन मूल्य 2019-2020 पर CCEA का प्रपत्र
अब निचे जो आपको GIF दिखाई दे रहा है उसमे सरकार द्वारा वृद्धि का विवरण दिया गया है

MSP 2019-2020 Kharif Fasal Govt. Data
पोस्ट के इस भाग एमअसपी 2019-2020 Kharif Fasal Govt. Data न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबधित जुड़े तथ्यों की दिखाया जाएगा।
सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रत्येक वर्ष वृद्धि करती है और दावा करती है तथा गारंटी लेती है की
किसान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा जिस से किसान लाभान्वित हो सकेगा।
लेकिन होता क्या है असल में (जमीनी हक़ीक़त) सरकार एमअसपी तय तो करती है लेकिन उस मूल्य पर खरीद नहीं करती।
पिछले वर्ष मुंग का जो समर्थन मूल्य था उस पर कुछ जगह तो कोई खरीदी नहीं की गयी और
कुछ जगह पर सिर्फ नाममात्र मुंग ख़रीदे गए राजस्थान में , ऐसा ही मध्यप्रदेश में सोयाबीन के मामले में देखा गया था।
हमारी सोच मसपी खरीद पर
- सरकार को मसपी पर खरीद अवश्य करनी चाहिए।
- राज्य सरकारों को शक्त आदेश दिए जाए खरीद करवाने बाबत।
- मंडी के व्यापारिओं का सहयोग लिया जाए ताकि खरीद संभव हो सके।
- जिस प्रकार से गेहूं की खरीद होती है , उसी प्रारूप से अन्य जींस की खरीद करवाई जाए।
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट MSP 2019-2020 Kharif Fasal (एमअसपी बढ़ी 2 से 8% तक) पर दी गयी जानकारी पढ़कर अच्छा लगा होगा।
- सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य
- नरमा कपास की एमअसपी 2019-2020
Comments are closed.