Share on:

One Nation One Fertiliser Scheme : आज के इस लेख में आपको एक देश एक उर्वरक योजना की संपूर्ण जानकारी मिलेगी। सप्लाई सुधार और माल भाड़े को कम करने के लिए इस योजना को लाया गया है।

यदि आप खेती से संबंध रखते है तो आप बिलकुल ही जगह आए हो, इस वेबसाइट पर हम ऐसी योजना की जानकारी देते रहते है।

One Nation One Fertiliser Scheme

एक देश एक उर्वरक क्या है?

एक देश एक उर्वरक योजना को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की भारतीय किसानों के पास यह फर्टिलाइजर कम पैसे में पहुंचाया जाए।

इस योजना से एक लाभ यह है की यदि किसी किसान को फर्टिलाइजर की जरूरत पड़ती है तो वो अपने राज्य कंपनी से तो ले ही सकता है परंतु वह भारत देश के किसी भी राज्य से फर्टिलाइजर ले सकता है क्योंकि सभी फर्टिलाइजर एक ही ब्रांड की होगी।

आज 24 अगस्त 2022 को भारत सरकार के उर्वरक विभाग द्वारा यह जानकारी मिलेगी की 2 सितंबर 2022 से यूरिया, डीएपी और पोटाश उर्वरक संपूर्ण भारत देश में एक ही पेकिंग में उपलब्ध होगा।

इससे किसानों को यूरिया, डीएपी और पोटाश उर्वरक आसानी से प्राप्त हो जाएगा और इसकी कीमत में भी परिवर्तन होगा ताकि गरीब किसानों को खरीदी में कोई भी समस्या न हो।

इसके तहत डीएपी, यूरिया, एमपीओ और एमपीके आदि फर्टिलाइजर के ब्रांड को ‘भारत‘ जोड़ा जाएगा। देश की सभी फर्टिलाइजर कंपनी, राज्य व्यापार संस्थाओं और उर्वरक विपणन संस्थाओं को एक राष्ट्र एक उर्वरक के संबंध की जानकारी मंत्रालय ने दी है।

एक देश एक उर्वरक

यह भी पढ़े,

भारत देश में कृषि के प्रकार

सोयाबीन फसल को रोगों से बचाने का आसान तरीका

किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा

योजना को कब शुरू किया जाएगा 

एक देश एक उर्वरक योजना को गांधी जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर 2022 को शुरू किया जाएगा, सरकार ने कंपनी को साफ साफ कहा है की 15 सितंबर 2022 के बाद वह फर्टिलाइजर के पुराने बैग नही खरीद सकते है।

दिसंबर माह तक पुराने बैगो को पूरी तरह से आउट करना है और नए बैग स्तमाल किए जाएंगे जो की भारत बैग नाम से आएंगे।

एक देश एक उर्वरक

नया उर्वरक की पैकिंग कैसे रहेगी?

नए फर्टिलाइजर बैग पर 75% भाग पर भारतीय जन उर्वरक परियोजना का डिजाइन प्रिंटिंग होगा और बचा शेष 25% पर कंपनी अपना नाम और ब्रांड प्रिंटिंग करा सकेगी।

जिससे किसानों को फर्टिलाइजर की जानकारी मिले की यह उर्वरक कैसा है? कौन सी कंपनी का उर्वरक है? कितना प्रयोग करना है? आदि की जानकारी इसमें शामिल होगी।

पुराने उर्वरक की पैकिंग का क्या होगा?

सरकार ने कंपनी से साफ साफ कह दिया है की 15 सितंबर के बाद कंपनी पुराने उर्वरक नही खरीदेगी और जो बचे पुराने उर्वरक है उन्हें भी 4 महीने के अंदर खत्म करना है 31 दिसंबर 2022 तक यह पूरी तरह से खत्म होगा और नए पैकिंग पूरी तरह से किसान प्रयोग कर पाएंगे।

एक देश एक उर्वरक

उर्वरक कंपनी की राय

उर्वरक कंपनी ने इसका विरोध ही किया है क्योंकि उन्हें कही न कही इस नए नियम से नुकसान ही है। इसी लिए उन्होंने विरोध करना भी शुरू कर दिया है।

One Nation One Fertiliser के आने से कंपनी का कहना है की इससे कंपनी का ब्रांड और बाजार में दूसरी उर्वरक कंपनी की अपेक्षा अनेक उत्पादन की अलग पहचान को पूरी तरह से खत्म कर देगा।

इसको लेने से सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना को लॉन्च करने में सरकार का मुख्य उद्देश है की किसानों के हित के लिए यह योजना एक दम सही है इससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और फर्टिलाइजर आसानी से उपलब्ध भी होगा।

अलग अलग ब्रांड के उर्वरक चुनने की जरूरत नही रहेगी। क्योंकि इस नए उर्वरक बैग में पहले से ही 46% यूरिया का ब्रांड, डीएपी का ब्रांड 18% और पोटाश का 46 % ब्रांड होगा।

FAQ

एक देश एक उर्वरक योजना को किसके द्वारा लॉन्च की गई है?

एक देश एक उर्वरक योजना को भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई है।

एक देश एक उर्वरक योजना की घोषणा कब हुई?

एक देश एक उर्वरक योजना की घोषणा 24 अगस्त 2022 को हुई है।

इस योजना से क्या किसानों को लाभ होगा?

जी हा, इस योजना से किसानों को लाभ होगा।
Share on:

Author : Vikas

I am Vikas editorial staff of this web portal basically share my ideas on government schemes. I shortout complexity of schemes and write here for you to easily understand.

An online web portal where articles on government schemes, farming & agriculture are published in hindi.

Note : It is not affiliated to government.

CONTACT US

Mail To : contact@khetikisaan.com

PH : +91-8742853342

1509 धान का ताज़ा भाव 26 सितंबर 2022 Weather Update : आज बारिश होने की प्रबल संभावना Today Mandi Bhav 24th Aug 2022 Dhaan Rate Mandi Bhav : ग्वार एवं गम के हाज़िर और वायदा बाजार की रिपोर्ट