आज हम आपको संभावित मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022 के बारे में बताने वाले है, बीते कुछ दिनों से भारत में अन्य शहरों में गर्मी का कहर बना हुआ है, लोग बढ़ते तापमान की वजह से परेशान हो रहे है।
भारत के अलग अलग प्रदेशों में तापमान की बढ़ोतरी (rise in temperature) देखी गई है, हालांकि जून का महीना मानसून के आगमन (monsoon arrival) का महीना होता है।
शहरी क्षेत्रों में फिलहाल सर्फ बढ़ता तापमान ही दर्ज किया जा रहा है, लेकिन बिहार के कुछ क्षेत्रों में बीते 2 3 दिनों में बारिश हुई है जिसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत में मानसून के आगमन का अनुमान लगा सकते है।
मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022 लाइव
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की 10 जून को मॉनसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना बनी हुई है।
मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022 के अनुसार सिक्किम, देश के पूर्वोत्तर भाग और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की सी बारिश के साथ कुछ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार है।
10 जून को दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022 के मुताबिक इन क्षेत्रों में भारी बारिश भी होने की संभावना बनी हुई है।तमिलनाडु, पूर्वी भागों और बिहार के पूर्वोत्तर भाग, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है।
मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के भी कुछ छोटे मोटे इलाको में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान 7-8 जुलाई लाइव अपडेट
Live Weather Forecast in Hindi
दिल्ली के कुछ हिस्से, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 10 जून को भी लू की स्तिथि बनी रहेगी।
पिछले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
अगर हम बात करे पिछले 24 घंटे में देशभर में हुई मौसमी हलचल के बारे में तो 9 जून को पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का प्रकोप नजर आया।
एक ओर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में निचले स्तरों पर भी बना हुआ था।
मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022 : पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती सर्कुलेशन से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई थी।
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से बना हुआ नजर आया।
अगले 24 घंटे का संभावित मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022
11 जून को भारत के काफी हिस्सों में गर्मी से राहत देखने को मिलेगी और तापमान भी कम (lowering in temperature) होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में 11 जून को मानसून के काफी सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।
सम्पूर्ण भारत के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है।

तटीय इलाकों में बारिश के साथ साथ ठंडी हवाएं (cool winds) भी देखने को मिल सकती है।
मुंबई जैसे इलाकों में हल्की बारिश के साथ साथ बदल भी छाए रहेंगे (cloudy weather) और कुछ समय के लिए हल्की धूप भी नजर आने की संभावना जताई जा रही है।
इसी प्रकार से आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022 की ही तरह देखने के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ।
Comments are closed.