Share on:

दिल्ली बाजार विदेशों में तेजी को देखते हुए मूंगफली, सोयाबीन, सरसों एवं बिनौला तेल में सुधार देखने को मिला है। ऑनलाइन मार्केट में शुक्रवार को sarso, mungfali, soyabean, बिनोला, सीपीओ, पामोलिन तेल एवं तिलहन के भाव लाभ के साथ बंद हुए थे।

विदेशी बाजारों की तेजी से घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव

बृहस्पतिवार को विदेशों में बनी तेजी के बाद भारतीय घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। सूत्रों की माने तो मलेशिया एक्सचेंज शुक्रवार को छुट्टी की वजह से बंद था जबकि शिकागो एक्सचेंज कल रात 2% की तेजी के उपरांत फिलहाल लगभग 1.50% मजबूत देखा गया।

देश में सोयाबीन फसल का मौसम होने के बावजूद किसान सस्ते में सोयाबीन की बिक्री नहीं कर रहे हैं और देखा जाए तो सोयाबीन प्लांट वालों की डिमांड बेहद मजबूत देखी जा रही है।

यह पढ़े :- नरमा, कपास, ग्वार भाव में मंदी का दौर।

इस मजबूत मांग वाली स्थिति की वजह से सोयाबीन के अलावा बाकी तेल तिलहनों के भाव में भी मजबूती देखी जा रही है।

इंदौर एक्सचेंज के वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन पर 4% का ऊपरी सर्किट लगा था।

उनके अनुसार इंदौर एक्सचेंज में सोयाबीन के जनवरी अनुबंध का भाव 5.25% बढ़कर शुक्रवार को ₹6720 हो गया।

महाराष्ट्र के शोलापुर कृति के प्लांट वालों ने सोयाबीन का भाव बढ़ा कर ₹7000 प्रति क्विंटल कर दिया जहां किसान नीचे भाव में अपना माल नहीं बेच रहे हैं।

मूंगफली एवं अन्य तिलहन के भाव में भी हुआ सुधार

मूंगफली के तेल हिट खल यानी कि डिओसी की मांग बढ़ने से मूंगफली तिलहन के भाव में सुधार आया जबकि इसके तेल के भाव पूर्व स्तर पर बने रहे।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पाम तेल का आयात करने में नुकसान की स्थिति है और सर्दी का मौसम होने के कारण इसकी मांग भी प्रभावित हो रही है।

सरकार को खाद्य तेलों की कीमतों की निगरानी के लिए एक समिति बनानी चाहिए जो यह सुनिश्चित करें कि खुदरा बाजारों में बिकने वाले खाद्य तेलों के भाव थोक बिक्री भाव के अनुरूप हों।

बाजार में दुल्हनों के थोक भाव इस प्रकार रहे :-

सरसों तिलहन : ₹8740 (42% कंडीशन का भाव प्रति क्विंटल में)

मूंगफली : ₹5885

गुजरात मूंगफली तेल मिल डिलीवरी : 12700 रुपए।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल : ₹1870 से ₹1995 प्रति टिन।

दादरी मार्केट सरसों तेल का प्राइस : ₹17300 प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी : ₹2680 – ₹2705

सरसों कच्ची घानी : ₹2760 – ₹2870 प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलीवरी : ₹16700 – ₹18200

दिल्ली मार्केट सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी : 13150 रुपए।

इंदौर बाजार में सोयाबीन मील डिलीवरी : ₹12850

हरियाणा मार्केट बिनोला मिल डिलीवरी प्राइस : ₹12050

चावल के भाव में भी तेजी के आसार

कल बाजार में चावल की अच्छी मांग के चलते भाव मंदी के साए से निकल कर एक बार फिर तेजी पकड़ी, कल मार्केट में चावल भाव में ₹200 और जीरी में ₹100 तक की तेजी देखी गई।

चावल और जीरी में चल रही अच्छी मांग के चलते 1718 जीरी जहां ₹3600 बिकने के बाद मंडियों में 3750 तक बिक गई वही सेला चावल भी ₹6100 बिकने के बावजूद 6300 तक मांगा जा रहा है।

इस तेजी का एक बड़ा कारण विदेशों में चावल की अच्छी मांग को माना जा रहा है क्योंकि निकली कीमतों पर बिकवाली बंद हो जाती है वही मंडियों में अब आवक भी कम होने लगी है।

1121 सेला ₹6600 से ₹6700 तक और स्टीम ₹7800 तक बढ़िया माल मांगे गए।

1509 सेला ₹6100 से ₹6200 तक, सुगंधा ₹5600 , ताज ₹5800 , RH10 सेला ₹4650 तक की अच्छी ग्राहकी बाजार में देखी गई।

इसके साथ सरबती सेला ₹4550 तक और स्टीम ₹5200 तक बाजारों में बिक रही है।

जानकारों के अनुसार जीरी भाव में अब मंदे की गुंजाइश नहीं है क्योंकि मंडियों में अधिकतर माल आ चुका है और अब अराइवल का जोर नहीं रहेगा।

Share on:

Author : Pankaj Sihag

मैं इस खेती-किसान ब्लॉग का संस्थापक पंकज सिहाग हनुमानगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव के किसान का बेटा हूँ। यहाँ पर किसानों की सहायता हेतु फसलों के मंडी भाव दिए जाते हैं।

An online web portal where articles on government schemes, farming & agriculture are published in hindi.

Note : It is not affiliated to government.

CONTACT US

Mail To : contact@khetikisaan.com

1509 धान का ताज़ा भाव 26 सितंबर 2022 Weather Update : आज बारिश होने की प्रबल संभावना Today Mandi Bhav 24th Aug 2022 Dhaan Rate Mandi Bhav : ग्वार एवं गम के हाज़िर और वायदा बाजार की रिपोर्ट