Share on:

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022 (Weather report) के बारे में बताएंगे।

बीते कुछ दिनों से भारत में बढ़ते तापमान की वजह से यह की जनता बेहद ही परेशान है। हालांकि मानसून के आगमन का समय आ चुका है लेकिन भारत के काई शहरों में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।

लेकिन 12-13 जून के मौसम पूर्वानुमान की माने तो उत्तर भारत मे हल्की बारिश की गतिविधियां नजर आने की संभावना है और अगले 2 दिनों में महाराष्ट्र, आंध्र औऱ बिहार में मानसून (monsoon) का आगमन हो चुका होगा।

mausam-purwanuman-12-13-june-2022

अगर बात करे उत्तर भारत के मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022 की तो मे मई के अंत मे हुई बारिश (rain) के बाद से मौसम काफी साफ बना हुआ है। मैदानी इलाकों में ज्यादातर जगह पर पारा 43℃ से 46℃ के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

गर्मी का सिज़न इस बार ज्यादा सूखा रहा है और बाकी वर्षो से ज्यादा गर्म भी। लेकिन अब 12-13 जून के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार खबर ये आ रही है की जल्द ही मैदानी इलाकों में बारिश की बौछार (heavy rain) देखने को मिलेगी।

उत्तर भारत का मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022

कमजोर WD के प्रभाव की वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 12 जून के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी। जो 15 जून तक लगातार होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम पूर्वानुमान 10-11जून2022 : Weather Update

पिपरमिंट की खेती करने वाले किसानों को होती है मोटी कमाई

मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022 : उसके बाद भी प्री-मॉनसुनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वही 14 जून के मौसम पूर्वानुमान की माने तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश औऱ उत्तर राजस्थान में बिजली के साथ साथ आँधी और अलग अलग जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी।

सिर्फ इतना ही नहीं 12-13 जून के मौसम पूर्वानुमान की माने तो कुछ मैदानी जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

राजस्थान के दक्षिणी इलाको जैसे बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, झालावाड़, बारां में भी 13 जून से हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल जाये।

मध्य भारत का 12-13 जून का मौसम पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022 : बचे हुए दक्षिण राजस्थान, मध्य राजस्थान, बुंदेलखंड व पूर्वांचल में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। उत्तर भारत में आने वाली कमजोर WD के गुजरने के बाद मौसम 2 दिन तक साफ और हल्का गर्म हो जायेगा।मध्य भारत का मौसम पूर्वानुमान

गुजरात और मध्यप्रदेश के लोगो को लंबी गर्मी और सूखे से गुजरने के बाद अब मानसून की वजह से राहत मिलेगी।

12 जून से अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात के दक्षिणी सौराष्ट्र, मध्य गुजरात, दक्षिण गुजरात के इलाकों में तेज हवाओं के साथ साथ हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी।

गुजरात के तटीय इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलने की संभावना है।

उत्तर सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात एवं कच्छ में मौसम लगभग साफ ही रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की गतिविधियां बताई जा रही है।

मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022

12 से 15 जून के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम व जबलपुर संभाग के इलाकों मे धूल भरी हवाओ के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी। लेकिन कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022 : मॉनसून अपडेट

मॉनसून 2022 ने अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी औऱ पश्चिम बंगाल के साथ साथ उत्तर पूर्वी राज्यों में भी दस्तक दे दी है।

मौसम पूर्वानुमान 12-13 जून 2022 के अनुसार मॉनसून की आगमन रेखा कारवार, चिकमंगलूर, बेंगलुरु, पुदुचेरी, बंगाल की खाड़ी से होती हुई सिलीगुड़ी से गुजरेगी।मानसून अब एक बार फिर से सक्रिय होने की स्थिति में आ चुका है और जल्द ही पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लेगा।

Share on:

Author : Pankaj Sihag

मैं इस खेती-किसान ब्लॉग का संस्थापक पंकज सिहाग हनुमानगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव के किसान का बेटा हूँ। यहाँ पर किसानों की सहायता हेतु फसलों के मंडी भाव दिए जाते हैं।

An online web portal where articles on government schemes, farming & agriculture are published in hindi.

Note : It is not affiliated to government.

CONTACT US

Mail To : contact@khetikisaan.com

1509 धान का ताज़ा भाव 26 सितंबर 2022 Weather Update : आज बारिश होने की प्रबल संभावना Today Mandi Bhav 24th Aug 2022 Dhaan Rate Mandi Bhav : ग्वार एवं गम के हाज़िर और वायदा बाजार की रिपोर्ट